गंगा
ये नदी नहीं बल्कि आस्था का एक संगम है।गंगा भारत की प्रमुख नदियों में से एक हैं।ये नदी गंगोत्री के निकट गोमुख हिमानी से निकलती है तथा बंगाल की खाड़ी में मिल जाती हैं।भारत में गंगा की लंबाई 2525 किलोमीटर है ।गंगा नदी समुन्द्र तल से करीब 3900मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस नदी की अपनी एक विशेषता है ।ये नदी धार्मिक तथा ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण है । वास्तव में गंगा नदी की उत्पत्ति को लेकर ऐतिहासिक एवं धार्मिक कारण है लेकिन अगर सापेक्ष में देखा जाए तो गंगा नदी अलकनंदा और भागीरथी के सम्मेल से निर्मित हुई है। अलकनंदा और भागीरथी नदी देवप्रयाग में मिलकर मुख्य धारा बनती है जो हम लोग गंगा नदी के रूप में जानते है ।गंगा की सहायक नदी , यमुना,गंडक,घाघरा और कोसी हैं।बंगाल में मिलने से पहले गंगा नदी उत्तराखंड ,उत्तरप्रदेश,बिहार,और पश्चिम बंगाल से गुजरती है।
गंगा एक पावन नदी
गौरव दुबे जौनपुर
0 टिप्पणियाँ
thanks for comment up