जौनपुर के एसपी रवि शंकर छवि

                    जौनपुर के  92वें  एसपी रवि शंकर छवि 

गौरव दुबे जौनपुर |
सरकार  द्वारा किए गए तबादले के पश्चात जौनपुर के  92 वें  एसपी रवि शंकर छवि होंगे, गौरतलब है की  सरकार  ने बहुत सोच - समझकर फैसला  किया होगा  |
एसपी जौनपुर 
तबादले की सूचि 



 जौनपुर सहित आठ जिलो  के एसपी का तबादला किया गया है |  जौनपुर जिले  के एसपी विपिन मिश्रा जी को 34वीं  वाहिनी पीएसी वाराणसी भेजा गया और विपिन मिश्रा के स्थान पर रवि शकर छवि सेनानायक 24 वीं  मुरादाबाद को नया कप्तान बनाया गया है | हालही में  संभल जिले के गुन्नौर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्त्ता अजीत कुमार यादव उर्फ़ राजू ने रवि शकर की  शिकायत 14 अप्रैल को मुखयमंत्री को पत्र लिखकर की थी  और राजू ने कहा था की भाजपा कार्यकर्ताओ के प्रति एसपी रविशंकर जी का व्यवहार ख़राब है ,इनकी मानसिकता पार्टी के पक्ष में नहीं है | इसपर उन्हें वहा  से हटाकर आज़मगढ़ एसपी बनाया गया था और जनवरी 2019 में उन्हें मुरादाबाद भेजा गया और अब मुरादाबाद से हमारे जौनपुर जिले का कप्तान बनाया गया है | ये 2009  बैच के आईपीएस अधिकारी हैं | यहाँ के कप्तान बनने से  पहले वे संभल ,बागपत,अमेठी ,आज़मगढ़ ,देवरिआ ,गाज़ीपुर तथा बहराइच के एसपी रह चुके है | इसके आलावा पीएसी ,इंटेलिजेंस विजलेंस में भी एसपी पद पर तैनात रहे | ये बिहार के सासाराम जिले के मूल निवासी हैं |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ