Amazon rainforests अमेज़न वर्षावन

          AMAZON RAINFORESTS अमेज़न वर्षावन 

पिछले कुछ दिनों से अमेज़न रेनफॉरेस्ट अर्थात अमेज़न वर्षावन में भीषण आग लगी हुई है   जिसको लेकर भारत ही नहीं वरन पूरा विश्व चिंतित है | अमेज़न वर्षावन अपने आप में एक विशाल वर्षवान है ये कई देशो तक फैला हुआ है इसकी लम्बाई करीबन 75000 किमी वर्ग है | इसका काफी हिस्सा ब्राजील में स्थित है | अमेज़न वर्षावन की अपनी एक अलग पहचान है ये वर्षावन की आबादी करीब 30 करोड़ है जिसमे से 16 लाख लोग यही जन्म लिए है | ये वर्षावन पूरी दुनिया के हरिआली का अकेले ही 4% है | ये कहना गलत नहीं होगा की  ये धरती का फेफड़ा है ये दुनिया को 20% ऑक्सीजन उपलब्ध करवाता है | इस  वर्षावन में कुछ ऐसी जंतु और पौधों  की जातिय निवास करती है जो पुरे दुनिया मे कही भी नहीं पाई जाती | ये वर्षावन प्रकृति की सुंदरता का भी प्रतीक माना जाता है | 1950 से लेकर आज तक करीब इस वर्षावन का 18% हिस्सा समाप्त हो चुका है आने वाले समय में 65% से ज्यादा वर्षावन के ऊपर बंजर होने का खतरा मंडरा रहा है| अगर इस वर्षावन में लगी आग को  जल्द से जल्द बुझाया नहीं गया तो ये दुनिया के लिए कभी न भरने वाला जख्म होगा |     

सम्बंधित वीडियो देखने  के लिए क्लिक करें https://youtu.be/cH3ACqs6d10


                                                       

https://localnewsofjaunpur.blogspot.com/
AMAZON RAINFORESTS

https://localnewsofjaunpur.blogspot.com/
AMAZON RAINFORESTS BURN




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ