कोरोनावायरस लोगो को पहले से ही पता है
आयिए आते है वायरल खबर पे
"काफी किताबों में ढूंढने के बाद बड़ी मुश्किल से कोरोना वायरस की दवा मिली है, हम लोग कोरोना वायरस की दवा ना जाने कहां-कहां ढूंढते रहे लेकिन कोरोना वायरस की दवा इंटरमीडिएट की जन्तु विज्ञान की किताब में दी गई है जिस वैज्ञानिक ने इस बीमारी के बारे में लिखा है उसने ही इसके इलाज के बारे में भी लिखा है और यह कोई नई बीमारी नहीं है इसके बारे में तो पहले से ही इंटरमीडिएट की किताब में बताया गया है साथ में इलाज भी। कभी-कभी ऐसा होता है कि डॉक्टर और वैज्ञानिक बड़ी-बड़ी किताबों के चक्कर में छोटे लेवल की किताबों पर ध्यान नहीं देते और यहां ऐसा ही हुआ है।
(किताब- जन्तु विज्ञान, लेखक- डॉ रमेश गुप्ता, पेज नं-1072)
भाइयों यह कोई फेक न्यूज़ नहीं है इसलिए मेरी आप से यह विनती है कि इस दवा को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि किसी कोरोना वायरस से ग्रसित मरीज का इलाज हो सके।🙏🙏🙏🙏"
अब आते है खबर की सच्चाई : आखिर सच्चाई क्या है
जो डॉक्टर रमेश गुप्ता जी के किताब में लिखा है बिल्कुल सही लिखा है लेकिन इसमें जिस वायरस का जिक्र किया गया है वो सर्दी उत्पन्न करता है और दोस्तो कोरोनावायरस की बहुत सी ऎसी प्रजातियां पाई जाती है जो की केवल गले में भारीपन और सर्दी उत्पन्न करती है और इन रोगों को एस्पिरिन और नोज़ल स्प्रे के द्वारा ठीक किया जा सकता है लेकिन अभी जल्द में ही चीन के वुहान शहर से कोरोनावायरस की एक नई प्रजाति का पता चला जिसका नाम Covid 19 है ये वायरस अपने कोरोनावायरस की प्रजाति से बिल्कुल अलग है और ये वायरस बहुत ही ज्यादा खतरनाक है । इसीलिए आप लोगो से विनम्र निवेदन है कि आप लोग गलत न्यूज ना फैलाए पहले किसी चीज को समझे फिर शेयर करें
गौरव दुबे जौनपुर
विकिपीडिया कोरोनावायरस के बारे में साफ साफ लिखा है कृपया जरूर देख ले
कुछ प्रमुख स्क्रीनशॉट भी जरूर देखे
मै अभी जो ब्लॉग लिख रहा हूं इससे पहले और कोई भी ब्लॉग वेबसाइट और कहीं पे ये मौजूद नहीं है ।
कृपया बहकावे में ना आए पहले सोचे समझे फिर मैसेज शेयर करें ।
- गौरव दुबे जौनपुर






0 टिप्पणियाँ
thanks for comment up