भारत के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं तिथिक्रम में
भारत के इतिहास के कुछ कालखण्ड
💧सिंधु घाटी सभ्यता का काल : (3300-1700 ईस्वी पूर्व के बीच) :
💧हड़प्पा काल : (1700-1300 ईस्वी पूर्व के बीच) :
💧आर्य सभ्यता का काल : (1500-500 ईस्वी पूर्व के बीच)
💧बौद्ध काल : (563-320 ईस्वी पूर्व के बीच) :
💧मौर्य काल : (321 से 184 ईस्वी पूर्व के बीच) :
💧कुषाण काल : (30-250 ई.)
💧हुण काल : (490 - 542 ई.)
💧गुप्तकाल : (240 ईस्वी से 800 ईस्वी तक के बीच) :
💧मैत्रक राजवंश : (475 - 864 ई.)
💧चप या चावडा काल : (690 -942 ई.)
💧गुर्जर प्रतिहार काल : (725-1036 ई.):
💧मध्यकाल : (600 ईस्वी से 1800 ईस्वी तक) :
💧अंग्रेजों का औपनिवेशिक काल : (1760-1947 ईस्वी पश्चात)
💧स्वतन्त्र और विभाजित भारत का काल : (1947 से प्रारंभ)
🔰🔰ईसा पूर्व🔰🔰
💧2500 - 1800: सिंधु घाटी सभ्यता
💧599: महावीर स्वामी का जन्म
💧563 : गौतम बुद्ध का जन्म, 483 ईसा पूर्व में निर्वाण प्राप्त।
💧327-26: सिकन्दर द्वारा भारत की खोज एवं यूरोप व भारत के मध्य भूमि मार्ग की शुरुआत।
💧269-232: सम्राट अशोक का काल
💧261: कलिंग का युद्ध
💧57: विक्रम काल की शुरुआत
💧30: दक्कन में सातवाहन वंश का आरम्भ तथा दक्षिण में पांड्य का शासन।
🔰🔰ईसवी सन🔰🔰
💧78: शक संवत का आरम्भ
💧320: गुप्त काल का आरम्भ
💧360: समुद्रगुप्त ने संपूर्ण उत्तर भारत तथा दक्कन के अधिकांश भाग को जीत लिया।
💧380-413: चंद्रगुप्त विक्रमादित्य का शासन, कालिदास का काल
💧606-647: हर्षवर्धन का शासन
💧629-645: ह्वेनसांग का भारत आगमन
💧711 - मुहम्मद बिन कासिम के नेतृत्व में अरबों का सिंध प्रदेश पर आक्रमण
💧1191- तराइन का प्रथम युद्ध में पृथ्वीराज चौहान द्वारा मुहम्मद गोरी की पराजय
💧1192- तराइन का द्वितीय युद्ध। पृथ्वीराज चौहान की पराजय और मृत्यु
💧1221- चंगेज खाँ द्वारा प्रथम मंगोल आक्रमण
💧1336- दक्षिण भारत में विजयनगर राज्य की स्थापना।
💧1343- दक्षिण भारत में बहमनी राज्य की स्थापना।
💧1398- तैमूर लंग द्वारा भारत पर आक्रमण
💧1469- गुरुनानक का जन्म
💧1498- 20 मई को वास्कोडिगामा का समुद्र मार्ग से भारत पहुँचना।
💧1526- पानीपत का प्रथम युद्ध। बाबर द्वारा इब्राहिम लोदी की पराजय, उत्तर भारत में मुगलों की स्थापना।
💧1556- पानीपत का द्वितीय युद्ध,
💧1565- तालीकोटा का युद्ध, जजिया का अंत
💧1576- हल्दीघाटी का युद्ध में अकबर ने महाराणा प्रताप को हराया।
💧1600- इस्ट इंडिया कंपनी की स्थआपना।
💧1605- अकबर की मृत्यु, सूरत में अंगरेजों द्वारा प्रथम कोठी की स्थापना।
💧1627- शिवाजी का जन्म।
💧1668- सूरत में फ्रांसिसियों की प्रथम फैक्ट्री।
💧1680- शिवाजी की मृत्यु
💧1707- औरंगजेब की मृत्यु, गुरुगोविंद सिंह की मृत्यु। मुगल वंश का पतन आरंभ।
💧1714- बालाजी विश्वनाथ द्वारा पेशवा वंश की स्थापना
💧1739- नादिरशाह का भारत पर आक्रमण तथा मयूर सिंहासन को इरानले जाना।
💧1751- अर्काट का घेरा।
💧1757- पलासी का युद्ध, क्लाइव ने सिराजुद्दौला को हराया
💧1760- बांडीबास का युद्ध, भारत में फ्रांसिसि शक्ति का अंत
💧1761- पानीपत का तृतिय युद्ध।
💧1764- बक्सर का युद्ध, बंगाल में द्वैध शासन।
💧1773- रेगुलेटिंग ऐक्ट पारित
💧1799- चतुर्थ मैसूर युद्ध, टीपू सुल्तान की मृत्यु, मैसूर का विभाजन, रणजीत सिंह द्वारा लाहौर पर अधिपत्य
💧1818- चतुर्थ आंग्ल-मराठा युद्ध।
💧1833- ब्रह्मसमाज के संस्थापक राजा राम मोहन राय की मृत्यु
💧1835- मैकाले के सुझाप पर अंगरेजी को शिक्षा का माध्यम घोषित किया गया।
💧1853- बंबई से थाणे तक की पहली रेल लाइन का उद्घाटन कलकत्ता से प्रथम तार का उद्घाटन
💧1857 : स्वतंत्रता का पहला संग्राम (या सिपाही विद्रोह)
💧1861 : रबीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म
💧1869 : महात्मा गांधी का जन्म
💧1885 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना
💧1889 : जवाहरलाल नेहरु का जन्म
💧1897 : सुभाष चंद्र बोस का जन्म
💧1891 : डा. भीम राव अंबेडकर का जन्म
💎1900 से भारत की स्वतंत्रतता तक
💧1904 : तिब्बत की यात्रा
💧1905 : लॉर्ड कर्जन द्वारा बंगाल का पहला बंटवारा
💧1906 : मुस्लिम लीग की स्थापना
💧1911 : दिल्ली दरबार- ब्रिटिश के राजा और रानी की भारत यात्रा- दिल्ली भारत की राजधानी बनी
💧1914 : पहले विश्व युद्ध की शुरुआत
💧1916 : मुस्लिम लीग और कांग्रेस द्वारा लखनऊ समझौते पर हस्ताक्षर
💧1918 : पहले विश्व युद्ध की समाप्ति
💧1919 : मताधिकार पर साउथबरो कमिटी, मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार- अमृतसर में जालियाँवाला बाग हत्याकांड
💧1920 : खिलाफत आंदोलन की शुरुआत
💧1927 : साइमन कमीशन का बहिष्कार, भारत में प्रसारण की शुरुआत
💧1928 : लाला लाजपतराय की मृत्यु (शेर-ए-पंजाब)
💧1929 : लॉर्ड ऑर्वम समझौता, लाहौर कांग्रेस में पूर्ण स्वतंत्रता का प्रस्ताव पास
💧1930 : सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत- महात्मा गांधी द्वारा दांडी मार्च (अप्रैल 6, 1930)
💧1931 : गांधी-इर्विन समझौता
💧1935 : भारत सरकार अधिनियम पारित
💧1937 : प्रांतीय स्वायतता, कांग्रेस मंत्रियों का पदग्रहण, अम्ग्रेजों ने बर्माको भारत से अलग कर दिया।
💧1941 : रबीन्द्रनाथ टैगोर की मृत्यु, भारत से सुभाष चंद्र बोस का पलायन
💧1942 : क्रिप्स मिशन के भारत आगमन पर भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत
💧1943-44 : नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने प्रांतीय आजाद हिंदू हुकूमत, भारतीय राष्ट्रीय सेना की स्थापना की और बंगाल में अकाल
💧1945 : लाल किले में आईएनए का ट्रायल, शिमला समझौता और द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति
💧1946 : ब्रिटिश कैबिनेट मिशन की भारत यात्रा- केंद्र में अंतरिम सरकार का गठन
💧1947 : भारत का विभाजन व स्वतंत्रता
1947 से भारत की स्वतंत्रतता के बाद का इतिहास
💧1947 : 15 अगस्त को देश को अंग्रेजों की गुलामी से निजात मिली।
💧1948 : 30 जनवरी को महात्मा गाँधी की हत्या। इसी वर्ष भारतीय हॉकी टीम ने लंदन ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीता।
💧1950 : 26 जनवरी को भारत गणतंत्र बना। संविधान लागू।
💧1951 : देश की पहली पंचवर्षीय योजना लागू।
💧1952 : देश में पहले आम चुनाव। कांग्रेस 489 में से 364 सीटें जीतकर सत्ता पर काबिज। हेलसिंकी ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम को स्वर्णिम सफलता।
💧1954 : भारत और चीन के बीच पंचशील समझौता।
💧1956 : राज्यों का पुनर्गठन।
💧1960 : भारत और पाकिस्तान में सिंधु जल समझौता।
💧1962 : अक्टूबर में चीन ने भारत पर हमला किया। नवंबर में चीन का दूसरा हमला। आजादी की फिजा में साँस ले रहे देश के युवकों के लिए पहली गंभीर चुनौती।
💧1963 : भारत ने पहला रॉकेट प्रक्षेपण किया।
💧1964 : जवाहरलाल नेहरू की मौत। लालबहादुर शास्त्री प्रधानमंत्री बने।
💧1965 : कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरी जंग।
💧1966 : लालबहादुर शास्त्री का निधन। इंदिरा गाँधी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। ऑपरेशन फ्लड की शुरुआत।
💧1967 : हरित क्रांति की शुरुआत।
💧1969 : कांग्रेस का विभाजन। बैंकों का राष्ट्रीयकरण। पहली सुपरफास्ट रेलगाड़ी राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली से हावड़ा के बीच दौड़ी। रेलवे की एक बड़ी उपलब्धि।
💧1971 : भारत और पाकिस्तान के बीच जंग। बांग्लादेश का उदय। पाकिस्तान की करारी हार।
💧1972 : भारत और पाकिस्तान के बीच शिमला समझौता।
💧1974 : 18 मई 1974 को पोखरन में परमाणु परीक्षण कर भारत छठी परमाणु ताकत बना।
💧1975 : प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की। जयप्रकाश नारायण, जॉर्ज फर्नांडीस और अटलबिहारी वाजपेयी सहित कई विपक्षी नेता गिरफ्तार। प्रेस की आजादी पर प्रतिबंध। भारत के पहले उपग्रह आर्यभट्ट का प्रक्षेपण। फिल्म शोले ने बॉक्स आफिस के सारे कीर्तिमान तोड़े।
💧1976 : भारत और पाकिस्तान के बीच समझौता एक्सप्रेस शुरू।
💧1977 : कांग्रेस की हार के बाद देश में पहली गैर कांग्रेसी सरकार बनी। आंध्रप्रदेश में समुद्री तूफान 35 हजार की मौत।
💧1978 : भारत की पहली परखनली शिशु दुर्गा (कनुप्रिया अग्रवाल) का जन्म।
💧1979 : अनुभव के अभाव में पहली गैर कांग्रेसी सरकार का पतन। वंचितों और पीड़ितों की मदद के लिए मदर टेरेसा को नोबेल पुरस्कार।
💧1980 : विमान दुर्घटना में संजय गाँधी की अप्रत्याशित मौत। राजीव गाँधी का भारतीय राजनीति में पदार्पण। प्रकाश पादुकोण ने भारत के लिए पहली बार आल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट जीता। मास्को ओलिंपिक में भारत को हॉकी का स्वर्ण।
💧1981 : टोमोरिल का संश्लेषण कर भारतीय चिकित्सा विज्ञानियों ने बड़ी सफलता हासिल की।
💧1982 : भारत ने नवें एशियाई खेलों का सफल आयोजन किया। देश में रंगीन टेलीविजन की शुरुआत।
💧1983 : भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार विश्वकप जीता। भारत का अपना पहला बहुउद्देश्यीय संचार और मौसम उपग्रह इन्सेट-1बी प्रक्षेपित। मारुति-800 सड़कों पर उतरी।
💧1984 : ऑपरेशन ब्लू स्टार के तहत आतंकवादियों के सफाए के लिए स्वर्ण मंदिर में सेना का प्रवेश। सिख अंगरक्षक के हाथों प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की हत्या। देश भर में सिख विरोधी दंगे। भोपाल में यूनियन कार्बाइड संयंत्र में जहरीली गैस के रिसाव से हजारों की मौत। राकेश शर्मा अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय बने।
💧1985 : दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन की स्थापना। भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व क्रिकेट श्रृंखला जीती। कनाडा के टोरंटो से मुंबई आ रहा एयर इंडिया का विमान 329 यात्रियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त।
💧1986 : नई शिक्षा नीति लागू चेन्नई में एड्स का पहला मामला सामने।
💧1987 : बोफोर्स तोप सौदे को लेकर राजीव गाँधी दागदार। भारत के पहले ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद विश्व जूनियर शतरंज चैंपियन।
💧1988 : सतह से सतह पर मार करने वाले पृथ्वी प्रक्षेपास्त का सफल परीक्षण।
💧1990 : मंडल आयोग की सिफारिशें लागू। देश में केबल और सैटेलाइट टेलीविजन की शुरुआत।
0 टिप्पणियाँ
thanks for comment up