जानिए वृषभ राशि वालो का 2023 वर्ष कैसे रहेगा !

चंद्रराशि: वृष का 2023 का राशिफल 
 सामान्य 

 वृषभ राशिफल 2023 (Vrishabh Rashifal 2023) से संबंधित इस विशेष लेख में वृषभ राशि में जन्म लेने वाले जातकों के करियर, नौकरी, व्यवसाय, आर्थिक स्थिति और धन का आवागमन, शिक्षा की स्थिति, प्रेम जीवन और उसमें आने वाले उतार-चढ़ाव, वैवाहिक जीवन तथा स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में विशेष रुप से जानकारी प्रदान की जा रही है। इस विस्तृत भविष्यफल की सहायता से आप वर्ष 2023 में अपने आने वाले समय को और भी ज्यादा बेहतर तरीके से कामयाब बना सकते हैं और आप यह भी जान सकते हैं कि वर्ष 2023 आपके जीवन में क्या कुछ खास लेकर आ सकता है। वैदिक ज्योतिष पर आधारित यह विशेष वार्षिक वृषभ राशिफल एस्ट्रोसेज के विख्यात ज्योतिषी डॉ मृगांक के द्वारा ग्रहों और नक्षत्रों की चाल और उनकी वर्ष 2023 के दौरान रहने वाली विशेष परिस्थिति को दृष्टिगोचर रखते हुए तैयार किया गया है। तो आइए चलिए ज्यादा देर नहीं करते और बताते हैं आपको वर्ष 2023 का वृषभ राशिफल 2023 (Vrishabh Rashifal 2023) का वार्षिक राशिफल। वृषभ राशिफल 2023 (Vrishabh Rashifal 2023) के अनुसार इस वर्ष जिन महत्वपूर्ण ग्रहों का गोचर सर्वाधिक महत्व रखेगा उनमें शनि महाराज 17 जनवरी को अपनी मकर राशि से बाहर निकलकर अपने ही आधिपत्य वाली कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और यह आपके दशम भाव को विशेष रूप से प्रभावित करेंगे। देव गुरु कहलाने वाले बृहस्पति महाराज 22 अप्रैल को अपनी स्वराशि मीन से निकलकर अपनी मित्र राशि मेष में प्रवेश करेंगे और आपके द्वादश भाव को विशेष रूप से सक्रिय करेंगे। इस प्रकार वर्ष 2023 के दौरान बृहस्पति और शनि का विशेष गोचरीय प्रभाव आपके द्वादश भाव की मेष राशि पर पड़ेगा। वर्ष की अंतिम तिमाही के दौरान 30 अक्टूबर को राहु और केतु क्रमशः मीन और कन्या राशि में अपना गोचर करेंगे और वह भी आपके एकादश और पंचम भाव में जायेंगे। इसके अतिरिक्त अन्य सभी ग्रहों का गोचर भी वर्ष 2023 में अलग-अलग समय पर होगा। इस प्रकार ये सभी ग्रह आप के अलग-अलग भावों को प्रभावित करेंगे तथा अपनी स्थिति के अनुसार शुभाशुभ परिणाम प्रदान करें। वृषभ राशिफल 2023 (Vrishabh Rashifal 2023) वर्ष 2023 वृषभ राशि के जातकों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है क्योंकि इस वर्ष वृषभ राशि के जातकों के जीवन में कई जगह के महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे और वह अपने जीवन के कई क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करते हुए देखे जा सकेंगे लेकिन कुछ ऐसे विशेष क्षेत्र भी होंगे, जिन पर उन्हें विशेष ध्यान देना होगा क्योंकि इस वर्ष उन क्षेत्रों में कुछ कमी रहेगी और वहां आपकी राशि के जातकों को अपना पूरा जोर लगाना होगा। वृषभ राशिफल 2023 (Vrishabh Rashifal 2023) के अनुसार वर्ष की शुरुआत में आप कुछ मानसिक तनाव महसूस करेंगे और आपकी निर्णय लेने की क्षमता कुछ समय के लिए प्रभावित रहेगी। इस दौरान आपके ऊपर काम का दबाव और अपने आसपास की परिस्थितियों का बड़ा गहरा प्रभाव पड़ेगा और यह समय बहुत महत्वपूर्ण इसलिए भी रहेगा क्योंकि ऐसी संभावना भी है कि इस दौरान आप विदेश प्रवास पर जाएं। ऐसी प्रबल संभावना है कि इस दौरान आप किसी दूसरे देश में रह रहे हों अथवा यात्रा कर रहे हों। वर्ष 2023 के शुरुआती दिनों में आपके कुछ राज बाहर निकल कर आ सकते हैं जिनके बाहर आने से आपको थोड़ा झटका तो लगेगा और मानसिक तनाव बढ़ना स्वाभाविक होगा इसलिए इस दौरान अपने स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें और मानसिक तनाव को स्वयं पर हावी ना होने दें। आपको आर्थिक तौर पर इस समय में अच्छे परिणाम मिलने की आशा करनी चाहिए। यह समय आप को रचनात्मक भी बनाएगा और काफी मेहनत भी कराएगा। वर्ष पर्यंत शनि महाराज की कृपा दशम भाव पर होने से आपको इस वर्ष बहुत मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन यह मेहनत आपको एक सही व्यक्ति बनाएगी और जीवन में सफलता के रास्ते पर ले जाएगी। इस वर्ष कुछ विशेष और लंबी यात्राओं के योग बनेंगे। आपको गंगा जैसी पवित्र नदियों में स्नान करने का शुभ अवसर प्राप्त होगा। वर्ष की शुरुआती तिमाही धन की मजबूती प्रदान करेगी और आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाएगी लेकिन दूसरी तिमाही के दौरान आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर विशेष ध्यान देना होगा। तदुपरांत तीसरी तिमाही आर्थिक रूप सेअनुकूलता देने वाली प्रतीत होती है। वर्ष 2023 अपनी पहली तिमाही में शिक्षा और व्यापार जगत से जुड़े वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ परिणाम जारी रहेगा और आपको लंबी यात्राओं का सुख भी प्राप्त होगा। इससे आपके व्यापार के योग प्रबल होंगे और आप आर्थिक रूप से मजबूती हासिल करने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक जीवन भी तनाव से बाहर रहेगा और धीरे-धीरे आपकी मानसिक चेतना का विकास होगा। वर्ष के शुरुआती तिमाही में ही अविवाहित जातकों के विवाह के सुंदर संयोग बनेंगे और आपको नए नए रिश्ते प्राप्त होंगे। इसके अतिरिक्त कई चीजों में सुधार देखने को मिलेगा और परिस्थितियां आपको अपने पक्ष में दिखाई देने लगेंगी। परिवार का सहयोग पूरी तरह से आप के पक्ष में नजर आएगा। वर्ष की दूसरी तिमाही में विशेष रूप से आपके स्थान परिवर्तन की योग बन सकते हैं और ऐसा संभव हो सकता है कि आपको अपने वर्तमान निवास स्थान को बदलना पड़े। इस दौरान अपने परिवार वालों को समय भी कम दे पाएंगे और अपने काम में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। यह समय स्वास्थ्य के लिए भी ध्यान देने योग्य होगा क्योंकि जरूरत से ज्यादा काम करना आपको थकान और कमजोरी का देगा जिससे आप बीमार हो सकते हैं। आपकी योजनाओं में गति बनी रहेगी और आपको उनका उचित परिणाम भी प्राप्त होगा। वृषभ राशिफल 2023 (Vrishabh Rashifal 2023) वृषभ राशि के जातकों को पहली और दूसरी तिमाही के दौरान अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। आपको कुछ नई योजनाओं पर भी काम करना पड़ेगा जो आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग बनाए रखने में मदद करें और आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने में कामयाब रहें तथा किसी भी तरह के शारीरिक प्रकोप से बचे रह सकें। वर्ष की शुरुआत में शनि देव आपके नवम भाव को प्रभावित करेंगे जिससे लंबी और सुनियोजित यात्राओं के योग बनेंगे। ये यात्राएं पूरे वर्ष के लिए आपको उत्तम फल प्रदान करने का काम करेंगे। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको पूरे वर्ष मेहनत का पूरा फल मिलेगा और नई नई योजनाएं बनेंगी जो आपके व्यापार की वृद्धि के लिए आवश्यक होंगी। फरवरी का महीना काम में मजबूती लाएगा। आप काफी व्यस्त रहेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आपको अपने व्यवहार में कटुता से बचना चाहिए। मार्च का महीना अच्छी सफलता लेकर आएगा। विदेशी धन मिलने के योग बनेंगे और जीवन साथी के माध्यम से ही धन लाभ हो सकता है। अप्रैल का महीना जीवन में खुशी लेकर आएगा। आपके मन में प्यार और रोमांस के फूल खिलेंगे। चारों ओर का माहौल सकारात्मक नजर आएगा। मई का महीना ठीक-ठाक व्यतीत होगा लेकिन स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान देना आवश्यक होगा। योजनाओं में सफलता मिलेगी। जून के महीने में विशेष कारणों से विदेश जाने के योग बन सकते हैं। इस दौरान लंबी यात्रा की स्थिति भी बन सकती है। जुलाई से लेकर सितंबर के बीच स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता पड़ेगी। कार्य में भी आपके आत्मविश्वास की कमी से रूकावट आ सकती है। अक्टूबर का महीना महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति में इजाफा देखने को मिलेगा जो दिसंबर तक जारी रहेगा। वृषभ राशिफल 2023 (Vrishabh Rashifal 2023) के अनुसार जून से नवंबर के बीच कार्य क्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं । आपका कहीं बड़ा तबादला हो सकता है। यह वर्ष लंबी यात्राओं और विदेश यात्रा के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा। प्रॉपर्टी खरीदने के भी विशेष योग बनेंगे।


 परिवार 
 वृषभ पारिवारिक राशिफल 2023 के अनुसार वृषभ राशि के जातकों के लिए पारिवारिक जीवन को लेकर सुखद समाचार प्राप्त होंगे। वर्ष की शुरुआत में आपका रुझान अपने परिवार पर रहेगा। इस समय में आप परिवार की खुशियों का पूरा ध्यान रखेंगे। भले ही आप कुछ स्वयं मानसिक दबाव में रहेंगे लेकिन परिवार में खुशी बनाए रखने की पूरी कोशिश करेंगे। अप्रैल से अगस्त के बीच पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ेगा और किसी प्रियजन की स्वास्थ्य समस्याएं आपकी चिंता को बढ़ा सकती हैं। वृषभ राशिफल 2023 (Vrishabh Rashifal 2023) के अनुसार सितंबर से नवंबर के बीच पारिवारिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा। घर का माहौल भी धार्मिक रहेगा और घर में शुभ कार्य संपन्न होंगे। दिसंबर का महीना सामान्य रहेगा। इस दौरान लोगों के आवागमन से घर में उत्साह का माहौल बना रहेगा। 


 स्‍वास्‍थ्‍य 
 वृषभ स्वास्थ्य राशिफल 2023 आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना ही पड़ेगा क्योंकि यह वर्ष स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कमजोर रहने की संभावना दिखाई देती है। बृहस्पति महाराज की कृपा से पहली तिमाही में तो आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा लेकिन अप्रैल के बाद से स्वास्थ्य में गिरावट आने के योग बन सकते हैं क्योंकि शनि महाराज आपके दशम भाव में बैठकर आपके द्वादश भाव को देखेंगे, जहां पर पहले से ही राहु महाराज विराजमान होंगे और बृहस्पति भी स्थित होंगे। राहु और बृहस्पति की युति गुरु - चांडाल दोष का निर्माण करेगी और शनि की दृष्टि और भी ज्यादा परेशानी जनक रहेगी और आपको अपने स्वास्थ्य को सही दिशा में बनाए रखने के लिए काफी प्रयास करने पड़ेंगे। हालांकि शुरुआत में कोई बहुत ज्यादा समस्या नहीं रहेगी लेकिन वृषभ राशिफल 2023 (Vrishabh Rashifal 2023) के अनुसार 17 जून से 4 नवंबर के बीच जब शनि वक्री अवस्था में रहेंगे, तब स्वास्थ्य में ज्यादा गिरावट हो सकती है क्योंकि इसी दौरान बृहस्पति महाराज भी वक्री अवस्था में होंगे। आपको स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना पड़ेगा और आवश्यकता होने पर चिकित्सीय उपचार का सहारा लेना पड़ता है।

 
 प्रेम 
 वृषभ प्रेम राशिफल 2023 के अनुसार, वर्ष 2023 में वृषभ राशि के लोग प्रेम संबंधों में अनुकूलता महसूस करेंगे। विशेष रूप से जनवरी से अप्रैल तक आपका रिश्ता बहुत मजबूत रहेगा। एक दूसरे पर अच्छा विश्वास भी रहेगा और आप एक दूसरे से विवाह के बंधन में भी बन सकते हैं और घर में शहनाईयां गूंज सकती हैं। अविवाहित लोगों को भी इस दौरान विवाह की सौगात मिल सकती है। अक्टूबर का महीना आपके रिश्ते में विशेष रूप से रोमांस बढ़ाने वाला साबित होगा लेकिन दिसंबर के महीने में थोड़ी सी सतर्कता रखें। इस दौरान कम्युनिकेशन गड़बड़ होने से एक दूसरे से विरोधाभास हो सकता है और रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है। हालांकि यह पूरा वर्ष आपको आपके रिश्ते के लिए काफी हद तक अच्छा अनुभव कराएगा और आपकी अपने प्रियतम से नजदीकियां बनी रहेंगी।


कार्यक्षेत्र
 
 वैदिक ज्योतिष पर आधारित वृषभ 2023 करियर राशिफल के अनुसार, इस वर्ष वृषभ राशि के जातकों को अपनी योग्यता साबित करने का मौका मिलेगा। वर्ष की शुरुआत में जनवरी के महीने में आपका कहीं तबादला हो सकता है। ऐसा भी संभव है कि इस दौरान आप कोई नई नौकरी प्राप्त कर लें। उसके बाद पूरे वर्ष आपको मेहनत करने पर ध्यान देना होगा। इसी वर्ष के दौरान जून से नवंबर के बीच नौकरी में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। इस दौरान नौकरी में बदलाव आने और नई नौकरी प्राप्त करने के योग बनेंगे तथा कुछ महत्वपूर्ण पदों पर बैठे लोगों को विभागीय परिवर्तन और तबादले का सामना करना पड़ सकता है। 
 
 धन 
 वृषभ वित्तीय राशिफल 2023 के अनुसार इस पूरे वर्ष वृषभ राशि के जातकों को अपने जीवन में वित्तीय अस्थिरता यानी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। वर्ष की शुरुआत अनुकूल रहेगी और जनवरी से लेकर अप्रैल के बीच आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। आपको अनेक प्रकार से धन मिलने के योग बनेंगे और हो सकता है कि इस दौरान आपको एक से अधिक माध्यमों से धन की प्राप्ति हो लेकिन अप्रैल से लेकर अक्टूबर के बीच बहुत ज्यादा खर्चे बढ़ेंगे। कई खर्चे धार्मिक और शुभ कामों पर होंगे तो कई फिजूल के खर्चे होंगे, जो ना चाहते हुए भी आपको करने पड़ेंगे। कुछ यात्राओं पर भी धन व्यय होगा और किसी बीमारी पर भी अक्टूबर से दिसंबर के बीच फिर से आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगेगा क्योंकि खर्चों में कटौती होगी और आपकी आमदनी में वृद्धि होने लगेगी।


 
 उपाय 
 प्रत्येक शुक्रवार को माता महालक्ष्मी के श्री सूक्त का पाठ करें।
गुलाबी और चमकदार सफेद रंग का अधिक प्रयोग करें और माता महालक्ष्मी जी के किसी भी मंत्र का इच्छा अनुसार जाप करें।
अलौकिक श्रीयंत्र को अपने घर में स्थापित करें और प्रतिदिन उसकी पूजा करें।
शनिवार के दिन चीटियों को आटा खाने के लिए डालें और मछलियों को दाना डालें
आपको स्फटिक की माला धारण करनी चाहिए।
इसके अतिरिक्त उत्तम गुणवत्ता का ओपल रत्न धारण करना भी आपके लिए लाभदायक रहेगा।
स्वास्थ्य उत्तम हो तो शुक्रवार का व्रत रख सकते हैं।


*समस्त वार्षिक राशिफल जानिए कैसे रहेगा 2023* 

मेष

http://jaunpurnewsinhindi.blogspot.com/2022/12/2023_30.html


मिथुन राशि

http://jaunpurnewsinhindi.blogspot.com/2022/12/2023_73.html

वृषभ राशि

http://jaunpurnewsinhindi.blogspot.com/2022/12/2023_5.html

कर्क राशि

http://jaunpurnewsinhindi.blogspot.com/2022/12/2023.html


सिंह राशि

http://jaunpurnewsinhindi.blogspot.com/2022/12/2023_89.html

कन्या राशि

http://jaunpurnewsinhindi.blogspot.com/2022/12/2023_65.html


तुला राशि

http://jaunpurnewsinhindi.blogspot.com/2022/12/2023_78.html

वृश्चिक राशि

http://jaunpurnewsinhindi.blogspot.com/2022/12/2023_91.html

धनु राशि

http://jaunpurnewsinhindi.blogspot.com/2022/12/2023_53.html


मकर राशि

http://jaunpurnewsinhindi.blogspot.com/2022/12/2023_50.html

कुंभ राशि

http://jaunpurnewsinhindi.blogspot.com/2022/12/2023_37.html


मीन राशि

http://jaunpurnewsinhindi.blogspot.com/2022/12/2023_88.html
    

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ