सामान्य
सिंह राशिफल 2023 (Singh Rashifal 2023) को आधार बनाकर लिखे गए इस खास आर्टिकल में आपको यह सारी जानकारी प्राप्त होगी और यह समझने का अवसर प्राप्त होगा कि वर्ष 2023 के दौरान सिंह राशि के जातकों के जीवन में किस प्रकार के बदलाव आने की संभावना बन रही है। यदि आपका जन्म सिंह राशि में हुआ है तो आपके जीवन का चाहे कोई भी क्षेत्र हो जैसे कि आपकी नौकरी, आपका कार्य, आपका व्यवसाय, आपकी धन और वित्त की स्थिति, आपका आर्थिक जीवन, आपकी शिक्षा, यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपकी शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति, आपका प्रेम जीवन, यदि आप विवाहित हैं तो वैवाहिक जीवन, संतान सुख, संपत्ति, वाहन और आपका स्वास्थ्य, आदि। इन सभी महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में सभी भविष्यवाणी आपको इस आर्टिकल में प्रदान की जा रही है। सिंह राशिफल 2023 (Singh Rashifal 2023) आपकी पूरी तरह से मदद करेगा यह जानने में कि वर्ष 2023 के दौरान आपको जीवन की किन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में ज्यादा ध्यान देना होगा और किन क्षेत्रों में आपको राहत मिल सकती है इसका तात्पर्य यह है कि वर्ष 2023 के दौरान जिन क्षेत्रों में आपको बड़ी चुनौतियां मिलने वाली है तो वह कैसी चुनौतियां होंगी और आपको उन क्षेत्रों में किस तरीके से अपने आप को आगे बढ़ाना है तथा कौन से क्षेत्र आपके जीवन के लिए वर्ष 2023 के दौरान बढ़िया रहेंगे जिनमें आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं यह सभी कुछ आप इस राशि फल 2023 के माध्यम से जान सकते हैं। सिंह राशि का वर्ष 2023 को ध्यान में रखकर तैयार किया गया यह सिंह राशिफल 2023 (Singh Rashifal 2023) एस्ट्रोसेज के सुविख्यात विख्यात ज्योतिषी डॉ मृगांक के द्वारा वैदिक ज्योतिष की गणनाओं के आधार पर लिखा गया है और इसमें वर्ष 2023 के दौरान होने वाले विभिन्न ग्रहों के गोचर और ग्रहों की चाल तथा नक्षत्र आदि की भावी स्थिति को ध्यान में रखकर ही यह फल कथन 2023 तैयार किया गया है तो आइए अब आपका ज्यादा समय नहीं लेते और आपको यह बताते हैं कि वर्ष 2023 सिंह राशि में जन्म लेने वाले जातकों के लिए कैसा रहने वाला है और आपको बताते हैं वर्ष 2023 का सिंह राशि का वार्षिक राशिफल।सिंह राशिफल 2023 (Singh Rashifal 2023) के अनुसार इस वर्ष सिंह राशि के जातकों के लिए शनि देव जी वर्ष की शुरुआत में तो छठे भाव में रहेंगे लेकिन 17 जनवरी 2023 को आपके सप्तम भाव में प्रवेश कर जाएंगे और सप्तम भाव में शनि देव को दिग बल प्राप्त होता है इसलिए वह काफी शक्तिशाली हो जाएंगे और आपको अपने जीवन में उत्तम फल प्रदान करने में मदद करेंगे। देव गुरु बृहस्पति महाराज वर्ष की शुरुआत में आप के अष्टम भाव में रहेंगे। इस कारणवश आपके अंदर धार्मिकता काफी बड़ी चढ़ी रहेगी लेकिन कार्य में ज्यादा सफलता मिलने में विलंब होगा लेकिन 22 अप्रैल 2023 को देव गुरु बृहस्पति मेष राशि में आपके नवम भाव में प्रवेश करेंगे और बृहस्पति का यह गोचर अचानक से लाभ के साथ-साथ समाज में मान सम्मान और भाग्य की वृद्धि का सुंदर संयोग लेकर आएगा। आपकी लंबी धार्मिक यात्राएं होंगी और आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे लेकिन यहां पर गुरुदेव बृहस्पति महाराज की युति राहु महाराज जी से होगी और गुरु चांडाल योग बनेगा। विशेषकर मई के महीने में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा जिससे आपके पिताजी को कुछ समस्याएं हो सकती हैं। गुरुजनों से आपके मतभेद बढ़ सकते हैं और धार्मिक कामों में कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। इसके बाद 30 अक्टूबर 2023 को राहु का गोचर आपके अष्टम भाव में होगा। यह गोचर ज्यादा अनुकूल नहीं कहा जा सकता है क्योंकि आपके जीवन में अचानक से अनेक घटनाएं घटेंगी जो आपके जीवन जीने के तरीके में बदलाव लेकर आएंगी। आपके जीवन में बड़े बदलाव आएँगे। इस दौरान आपको वाहन दुर्घटनाओं के प्रति सतर्कता बरतनी होगी और धन को लेकर विशेष सावधानी बरतनी होगी, धन हानि की संभावना बन सकती है। हालांकि विवाहित लोगों को ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। इसके अतिरिक्त वर्ष 2023 के दौरान अन्य सभी ग्रह भी समय समय पर अपना गति परिवर्तन करते हुए अलग-अलग राशियों में और आप के अलग-अलग भावों में गोचर करेंगे तो उन सभी का आप के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा और वह आप के जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं को छूते हुए उन्हें अपने असर से प्रभावित करेंगे, यह सब कुछ आपको इस आर्टिकल में जानने को मिलेगा। सिंह राशिफल के अनुसार वर्ष 2023 सिंह राशि के जातकों के जीवन में वर्ष 2023 आपके लिए एक ऐसा वर्ष साबित होगा, जहां आपको करने के लिए बहुत कुछ होगा और अपनी काबिलियत दिखाने का बार-बार मौका प्राप्त होगा। वर्ष की शुरुआत में छठे भाव में उपस्थित शनि महाराज आपको अपने विरोधियों पर विजय दिलाएंगे और आपका कोर्ट कचहरी जैसे मामलों में भी अच्छी सफलता दिलाने में मददगार साबित होंगे तो वहीं 17 जनवरी को गोचर के बाद आपके सप्तम भाव में प्रवेश करेंगे। सप्तम भाव में जाकर यह दिग-बल से युक्त हो जाएंगे और अत्यंत प्रभावशाली हो जाएंगे। इसके परिणाम स्वरूप आपके व्यापार में उत्तम सफलता के योग बनाएंगे और दांपत्य जीवन में भी अच्छी स्थिति निर्मित होगी। कुछ कार्यों को लेकर आपको मानसिक तनाव महसूस हो सकता है लेकिन आप उसको खुद पर हावी नहीं होने देंगे तो समझना चाहिए कि यह गोचर आपको बहुत ज्यादा लाभ प्रदान करेगा। जनवरी का महीना आपका आर्थिक रूप से उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा लेकिन आप अपने विरोधियों पर जीत दर्ज करेंगे। यदि आप के विरुद्ध कोई मुकदमा चल रहा है तो जनवरी में उसमें आपके पक्ष में कोई ना कोई फैसला आ सकता है। इससे आपको बहुत ज्यादा खुशी होगी। आपके मन में धार्मिक गतिविधियां चलती रहेंगी और आप धार्मिक रूप से काफी एक्टिव रहेंगे। सिंह राशिफल 2023 (Singh Rashifal 2023) के अनुसार फरवरी का महीना थोड़ा सा तनावपूर्ण रहेगा क्योंकि आपके सप्तम भाव में शनि और शुक्र एक साथ विराजमान होंगे। यही समय आपके पिताजी की सेहत को बिगाड़ सकता है उनसे आपके संबंध बिगड़ सकते हैं और आपको अपने व्यापार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। मार्च के महीने में आप किसी पूजा - पाठ, धार्मिक क्रियाकलाप, आदि में शामिल होंगे। विवाहित लोग जीवन साथी के साथ ससुराल पक्ष के किसी सदस्य के विवाह में शामिल होने जा सकते हैं। घर में सुख शांति रहेगी। आपका कोई महत्वपूर्ण राज़ इस दौरान बाहर निकल सकता है। अप्रैल का महीना आपको बहुत ज्यादा लाभ पहुंचाएगा। आपकी दूरदर्शिता और आपका अनुभव आपको सफलता दिलाएंगे। भाग्य का प्रबल योग बनेगा। भाग्य आपके छोटे से छोटे काम को भी बहुत ज्यादा बड़ा बनाकर दिखाएगा जिससे आप लोगों की नजरों में आएंगे और आपको मान सम्मान की प्राप्ति भी होगी। मई के महीने में करियर में उत्तम सफलता मिलने के योग बनेंगे। सूर्य दशम भाव पर प्रभाव आपको अपने काम में मजबूत बनाएंगे। आपके हाथ में कुछ नए अधिकार आएंगे जिनको पाकर आप बहुत खुश होंगे। आपके अधिकार क्षेत्र में बढ़ोतरी होने से आपका रुतबा भी बढ़ेगा और नौकरी में आप की स्थिति बढ़िया होगी। व्यापार में भी सरकारी क्षेत्र से लाभ के योग बनेंगे। जून के महीने में उत्तम आर्थिक लाभ होने की स्थिति बनेगी। आपके द्वारा किए गए प्रयास आपको सरकारी क्षेत्र से भी धन लाभ के योग प्रदान करेंगे। आपके कार्य में आपको सफलता मिलेगी। आपके निजी जीवन के लिए भी यह समय लाभदायक रहेगा और चली आ रही परेशानियों में कमी आएगी। सिंह राशिफल 2023 (Singh Rashifal 2023) यह संकेत देता है कि जुलाई का महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। खर्चों में बेतहाशा बढ़ोतरी होगी जो आपको परेशान कर सकती है लेकिन इस दौरान आपके विदेश यात्रा के प्रबल योग बनेंगे और यदि आपने इस विषय में पहले से प्रयास किया हुआ है तो इस समय में आप विदेशी जमीन पर जा सकते हैं। अगस्त का महीना आपको आत्मविश्वास से लबरेज बनाएगा। आपका काम करने का तरीका लोगों को पसंद आएगा। आपका सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण दायरा बनेगा। लोग आप को महत्व देंगे। आप के संपर्क गणमान्य लोगों से होंगे। ऊंचे पद आसीन व्यक्तियों, नेताओं, आदि से आपको मिलने का मौका मिलेगा। सिंह राशिफल 2023 (Singh Rashifal 2023) के अनुसार सितंबर के महीने में आर्थिक स्थिति बढ़ेगी। आप बैंक बैलेंस बनाने की कोशिश करेंगे और इस दिशा में बहुत ज्यादा प्रयास करते नजर आएंगे। इस दौरान आपकी वाणी थोड़ी कर्कशा होगी और यदि आप उस पर ध्यान नहीं देते हैं और बिना सोचे समझे बोलते हैं तो आपके कई बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं और आपके दोस्तों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। अक्टूबर का महीना निजी प्रयासों से सफलता प्राप्ति की ओर इशारा करता है। सरकारी क्षेत्र से भी आपको कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। यार दोस्तों का साथ मिलेगा। आपका साहस और पराक्रम बढ़ेगा। आप व्यापार में भी जोखिम लेने से पीछे नहीं रहेंगे और इस दौरान आपको अच्छा लाभ होगा। छोटी मोटी यात्राएं भी होती रही। नवंबर के महीने में आप कोई संपत्ति खरीद सकते हैं। यह महत्वपूर्ण संपत्ति होगी और आप अपना घर बना सकते हैं। यदि आप सरकारी नौकरी में हैं तो आपको इस दौरान सरकारी आवास अथवा सरकारी वाहन की प्राप्ति हो सकती है। प्राइवेट सेक्टर में काम करते हैं तो आपको ऑफिस की तरफ से वाहन मिल सकता है। दिसंबर का महीना उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। आप यदि विद्यार्थी हैं तो आपको उत्तम परिणामों की प्राप्ति के लिए बहुत जोर लगाना पड़ेगा क्योंकि इस दौरान पढ़ाई में आपका ध्यान नहीं लगेगा लेकिन विवाहित लोगों को संतान से संबंधित कोई परेशानी महसूस हो सकती है। हालांकि इस दौरान आपके पास अच्छी आमदनी के भी योग बनेंगे।
परिवार
सिंह पारिवारिक राशिफल 2023 के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए यह वर्ष मिश्रित परिणाम लेकर आने वाला है। वर्ष की शुरुआत में मंगल की दृष्टि आपके चतुर्थ भाव पर होने से और आपकी राशि पर होने से आपके स्वभाव में थोड़ी उग्रता रहेगी जिस का प्रभाव पारिवारिक जीवन पर पड़ेगा और आप लोगों से सीधे मुंह बात नहीं करेंगे। इससे थोड़ा तनाव बढ़ेगा लेकिन पारिवारिक संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। मार्च के बाद पारिवारिक जीवन में खुशियों की बढ़ोतरी होगी। हां यह संभव है कि आप शनि देव जी के प्रभाव के कारण परिवार से कुछ समय के लिए दूर रहें या अपने काम में अधिक व्यस्तता के कारण परिवार को समय कम दे पाएं जिसके कारण परिवार वाले आप से उसकी शिकायत करें लेकिन फिर भी आपका पारिवारिक जीवन अच्छा ही रहेगा। बृहस्पति महाराज की दृष्टि अप्रैल तक आपके द्वितीय भाव पर रहेगी जिससे आप अच्छा और मीठा बोलेंगे और परिवार में सहिष्णुता बनी रहेगी। उसके बाद धीरे-धीरे कुछ समस्याएं आएंगी जिनका सामना करना पड़ेगा लेकिन आप अपनी समझदारी से उन चुनौतियों से बाहर निकल सकते हैं।
स्वास्थ्य
सिंह राशिफल 2023 (Singh Rashifal 2023) के अनुसार स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखें तो वर्ष की शुरुआत आपको यह संकेत देगी कि आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर तनिक भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए क्योंकि पंचम भाव में सूर्य और बुध की युति होगी तो छठे भाव में शनि और शुक्र विराजमान होंगे। बृहस्पति महाराज आपके अष्टम भाव में बैठे होंगे तथा नवम भाव में राहु महाराज विराजमान होंगे। यह सभी ग्रह स्थितियां इस बात की ओर इशारा करती है कि आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता होगी क्योंकि जरा सी भी लापरवाही आपको कोई बड़ी बीमारी का शिकार बना सकती है। आपको उदर रोग, नसों से संबंधित समस्या, मानसिक तनाव और अवसाद तथा गुप्त समस्या होने की स्थिति बन सकती है। आपको बड़ी आंत में भी कोई समस्या हो सकती है इसलिए यदि इनमें से कोई भी समस्या को महसूस होती है तो उसके लिए तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना अच्छा रहेगा। हालाँकि शनि सप्तम भाव में आ जाने से थोड़ी राहत मिलेगी और बृहस्पति के 22 अप्रैल को आप की नवम भाव की राशि में जाने से स्वास्थ्य में कुछ सुधार के योग बनेंगे लेकिन 30 अक्टूबर को राहु के अष्टम भाव में आने से असंतुलित खान-पान आपकी बीमारी की वजह बन सकता है इसलिए सावधान रहें।
प्रेम
सिंह प्रेम राशिफल 2023 के अनुसार, वर्ष 2023 में सिंह राशि के लोग प्रेम संबंधों में बहुत ज्यादा सफलता की उम्मीद कर सकते हैं। वर्ष की शुरुआत में सूर्य, बुध के साथ पंचम भाव में रहेंगे जो आपके प्रियतम को बुद्धिमान व्यक्ति के रूप में परिभाषित करेंगे। आपको उनकी बुद्धिमानी से बड़ी खुशी होगी। पहली तिमाही थोड़ी कमजोर रहेगी क्योंकि शनि छठे भाव से गुजर कर सातवें भाव में आएंगे और बृहस्पति महाराज स्वयं अष्टम भाव में होंगे लेकिन 22 अप्रैल को बृहस्पति के आपके नवम भाव में गोचर करने के बाद जब बृहस्पति की दृष्टि आपके पंचम भाव पर पड़ेगी तो वह समय आपके प्रेम संबंधों के लिए बहुत बढ़िया रहेगा। प्रेम संबंधों में चली आ रही कड़वाहट और नीरसता दूर होगी और एक दूसरे के प्रति प्रेम की भावना का विकास होगा। 30 अक्टूबर के बाद जब राहु का गोचर मेष राशि से निकलकर मीन राशि में होगा, उसके बाद बृहस्पति की दृष्टि से आपके विवाह के योग बन सकते हैं।
कार्यक्षेत्र
वैदिक ज्योतिष पर आधारित सिंह 2023 करियर राशिफल के अनुसार, इस वर्ष सिंह राशि के जातकों को वर्ष की शुरुआत में अपने करियर में अच्छी ऊंचाई प्राप्त करने का मौका मिल सकता है। आपने जो मेहनत की है और आप जो वर्तमान में मेहनत करेंगे, वह आपके लिए बहुत काम की साबित होगी। आपके अधिकार क्षेत्र में बढ़ोतरी हो सकती है और आपकी पदोन्नति होने के योग बन सकते हैं। 17 जनवरी के बाद जब शनिदेव आपके सप्तम भाव में आएंगे तो छठे भाव से दूसरे भाव में और दशम भाव से दशम भाव में होने के कारण आपको आपके करियर में उत्तम उन्नति प्रदान करेंगे और धीरे-धीरे आपकी प्रगति होगी। 22 अप्रैल के बाद से बृहस्पति का गोचर कार्यक्षेत्र में कुछ ट्रांसफर कर सकता है लेकिन यह आपके लिए बहुत अच्छी स्थिति प्रदान करेंगे और आपका करियर बहुत ऊंचाइयों पर जाएगा। इस वर्ष आपको अपने अनुभव और अपनी काबिलियत के दम पर बहुत कुछ प्राप्त करने का मौका मिलेगा इसलिए कोई भी मौका हाथ से ना जाने दें और हर संभव कोशिश करें कि आप अपना शत प्रतिशत योगदान दे सकें जिससे कि आपका करियर मजबूत हो सके।
धन
सिंह वित्तीय राशिफल 2023 के अनुसार सिंह राशि के जातकों को इस वर्ष अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद करनी चाहिए। वर्ष की शुरुआत बहुत अच्छी होगी और सूर्य महाराज की कृपा से आपको उत्तम धन की प्राप्ति होगी। सूर्य की दृष्टि एकादश भाव पर होने से आपके द्वारा की गई मेहनत आपको अच्छे धन लाभ की प्राप्ति का मौका प्रदान करेगी। शनि के सप्तम भाव में गोचर करने से व्यापार से भी अच्छे लाभ के योग बनेंगे और बृहस्पति जब नवम भाव में गोचर कर जाएंगे, तब आपको अच्छे परिणाम मिलने शुरू हो जाएंगे। हालांकि सबसे बढ़िया समय अप्रैल से जून के बीच रहेगा इस दौरान सरकारी क्षेत्र के लाभ मिल सकता है और अपने कार्य क्षेत्र में भी धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे श। अक्टूबर में जब राहु अष्टम भाव में गोचर करेंगे तो वह समय तनावपूर्ण हो सकता है क्योंकि उस समय धन हानि की स्थिति बन सकती है और यदि आप बिना सोचे समझे कोई निवेश कर देते हैं तो आपको इस दौरान कष्ट उठाना पड़ सकता है और धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय
आपको रविवार के दिन व्रत रखना चाहिए।
रविवार से शुरू करके प्रतिदिन श्री सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
प्रतिदिन सूर्याष्टक का पाठ करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
बुधवार को शाम के समय में किसी मंदिर में काले तिलों का दान करना लाभदायक रहेगा।
आपको उत्तम गुणवत्ता वाला माणिक्य रत्न धारण करना बहुत लाभदायक रहेगा। इस रत्न को आप अनामिका अंगुली में शुक्ल पक्ष के दौरान रविवार के दिन प्रातःकाल धारण कर सकते हैं।
यदि आप किसी कठिन समस्या से जूझ रहे हैं या बीमार हैं तो आपके लिए आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना लाभदायक रहेगा।
*समस्त वार्षिक राशिफल जानिए कैसे रहेगा 2023*
मेष
http://jaunpurnewsinhindi.blogspot.com/2022/12/2023_30.html
मिथुन राशि
http://jaunpurnewsinhindi.blogspot.com/2022/12/2023_73.html
वृषभ राशि
http://jaunpurnewsinhindi.blogspot.com/2022/12/2023_5.html
कर्क राशि
http://jaunpurnewsinhindi.blogspot.com/2022/12/2023.html
सिंह राशि
http://jaunpurnewsinhindi.blogspot.com/2022/12/2023_89.html
कन्या राशि
http://jaunpurnewsinhindi.blogspot.com/2022/12/2023_65.html
तुला राशि
http://jaunpurnewsinhindi.blogspot.com/2022/12/2023_78.html
वृश्चिक राशि
http://jaunpurnewsinhindi.blogspot.com/2022/12/2023_91.html
धनु राशि
http://jaunpurnewsinhindi.blogspot.com/2022/12/2023_53.html
मकर राशि
http://jaunpurnewsinhindi.blogspot.com/2022/12/2023_50.html
कुंभ राशि
http://jaunpurnewsinhindi.blogspot.com/2022/12/2023_37.html
मीन राशि
http://jaunpurnewsinhindi.blogspot.com/2022/12/2023_88.html
0 टिप्पणियाँ
thanks for comment up