कड़ाके की ठंड के बीच बारिश, दिल्ली में शीत लहर का अलर्ट; 15 जनवरी से फिर बढ़ेगा सर्दी का सितम

सर्दी के सितम के बीच दिल्ली में हल्की बारिश देखने को मिली है। दिल्ली के कनॉट प्लेस में शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई है। इस बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। कनॉट प्लेस पर शॉपिंग करने आए लोगों ने इस बिन मौसम बारिश का लुत्फ उठाया। बता दें कि मौसम विभाग ने हल्की बारिश की भविष्यवाणी की थी, जो सच साबित हुई है। इस हल्की बारिश के बाद दिल्ली में ठंड बढ़ने के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 जनवरी से तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ