भारी उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय शेयर बाजार बुधवार (11 जनवरी) को भी गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 9.98 अंक (0.017%) की कमजोरी के साथ 60,105.50 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी (Nifty) 18.45 अंक यानी 0.10% टूटकर 17,895.70 के लेवल पर बंद हुआ। बुधवार के ट्रेडिंग सेशन के दौरान मेटल सेक्टर के शेयरों में मजबूती दिखी। वहीं एफएमसीजी, फार्मा और ऑटो सेक्टर के इंडेक्स मजबूती के साथ बंद हुए। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.27 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ।
0 टिप्पणियाँ
thanks for comment up