रिश्वत की शिकायत पर नगर आयुक्त ने प्रभारी अधिकारी दिनेश यादव को हटाया


सहारनपुर। 
योगी सरकार की करप्शन पर ज़ीरो टोलरेंस नीति को सहारनपुर नगर निगम के कुछ अधिकारी पलीता लगा रहे हैं।
 हाल ही में नगर निगम में संविदा पर 24 चालकों की भर्ती की गई है। निगम के कई महत्वपूर्ण विभाग संभाल रहे एक चर्चित अधिकारी दिनेश यादव इस भर्ती के प्रभारी अधिकारी कार्मिक थे।
   आरोप है कि भर्ती में खुलकर रिश्वतख़ोरी की गई है। भर्ती किए गए एक-एक चालक से 50 से 70 हज़ार रुपए की रिश्वत ली गई है। निगम अधिकारियों से जब शिकायत की गई तो नगर आयुक्त गज़ल भारद्वाज ने इसकी जांच की। निगम सूत्रों के मुताबिक जांच में रिश्वतख़ोरी का मामला सही निकला। 
*नगर आयुक्त गज़ल भारद्वाज ने अब दिनेश यादव को प्रभारी अधिकारी कार्मिक के पद से छुट्टी दे दी है लेकिन अब भी वह कर निर्धारण और संपत्ति विभाग जैसे महत्वपूर्ण पद संभाल रहे हैं।*
 दिनेश यादव पर पहले भी भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। दो माह पूर्व निगम की बोर्ड बैठक में कुछ पार्षदों ने दिनेश यादव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए काफी हंगामा भी किया था। अब चालकों की भर्ती में रिश्वत खोरी के आरोपों के बावजूद भी ऐसे अधिकारी को महत्वपूर्ण विभागों की ज़िम्मेदारी क्यों सौंप रखी है यह अपने आप में एक बड़ा सवाल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ