कालेज गेट पर छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार


मछलीशहर। नगर के बिहारी महिला महाविद्यालय के बाहर छेड़खानी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया।
 उक्त विद्यालय के गेट के बाहर कालेज आ रही छात्राओं से दो युवक किसी न किसी बहाने बात करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान इस बात की सूचना किसी ने प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक को दे दी। उन्होंने फोर्स भेज दोनों युवकों को कोतवाली पकड़ लाई, जहाँ पूछताछ में एक ने अपना नाम शहनवाज निवासी प्रयागराज बताया जब कि एक असजद निवासी मछलीशहर खानजादा मोहल्ला बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ