सरयू नदी में जाल फेंकते ही फंसी 105 किलो की मछली
इस मछली लंबाई 3 से 4 मीटर और वजन 105 किलोग्राम था. मऊ जिले के एक व्यापारी ने इस मछली को 30 हजार रुपये में खरीद लिया. दरअसल मछुआरे सरवन साहनी, मोहन साहनी और बृजराज साहनी मछली पकड़ने गए थे. जैसे ही उन्होंने पानी में जाल फेंका तो उन्हें महसूस हुआ कि जाल में कोई भारीभरकम चीज फंसी है. काफी मशक्कत के बाद तीनों ने मछली को नाव पर लादा और किनारे लेकर आए.
देवरिया जिले में एक भारी-भरकम मछली कौतूहल का विषय बनी हुई है
मछली का वजन तकरीबन 1 कुंतल 5 किलोग्राम है
मऊ जिले के एक व्यापारी ने इस मछली को 30 हजार रुपये में खरीद लिया
देवरिया उत्तर प्रदेश:
यूपी के देवरिया जिले में एक भारी-भरकम मछली कौतूहल का विषय बनी हुई है. जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि पिंडी कस्बे के सरयू नदी के पास कुछ मछुआरे मछली मार रहे थे, तभी उनके जाल में एक भारी-भरकम मछली फंस गयी. जब उसको किनारे लाकर देखा गया तो वह मछली व्हेल के बच्चे जैसी लग रही थी. मछली का वजन तकरीबन 1 कुंतल 5 किलोग्राम है और यह गोजीता प्रजाति की मछली है.
इस मछली लंबाई 3 से 4 मीटर और वजन 105 किलोग्राम था. मऊ जिले के एक व्यापारी ने इस मछली को 30 हजार रुपये में खरीद लिया. दरअसल, मछुआरे सरवन साहनी, मोहन साहनी और बृजराज साहनी मछली पकड़ने गए थे. जैसे ही उन्होंने पानी में जाल फेंका तो उन्हें महसूस हुआ कि जाल में कोई भारीभरकम चीज फंसी है. काफी मशक्कत के बाद तीनों ने मछली को नाव पर लादा और किनारे लेकर आए.
किनारे जब मछली का वजन करवाया गया तो 105 किलोग्राम निकला. इससे पहले भी सरयू नदी में यह मछली पाई गई है. जिला मत्स्य अधिकारी नंद किशोर ने बताया कि यह मीठे पानी की मछली है और सरयू की बीच धारा में पाई जाती है. यह गोंच प्रजाति की मछली है.
0 टिप्पणियाँ
thanks for comment up