महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

                   जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मुरादगंज टीचर्स कॉलोनी निवासी एक महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर लिया। उक्त मोहल्ला निवासी स्वर्गीय राम कुमार पाल की पत्नी रामसजी देवी पाल बीती रात अपने घर से निकल कर कुछ ही दूरी पर वाराणसी लखनऊ रेल मार्ग पर जाकर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर लिया। जानकारी मिलने पर इन्हें ढूंढते हुए परिजन मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने पर लाइन बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ