उत्तर प्रदेश की पहली फारेस्ट यूनिवर्सिटी बरेली में खोलने की तैयारी है। प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना के साथ वन विभाग ने इसके लिए जमीन का भी चयन किया है। अब जमीन वन विभाग को हस्तांतरित करने के लिए प्रशासन को फाइल भेजी जाएगी। फारेस्ट यूनिवर्सिटी में शिक्षण के साथ ही शोध भी होगा। वानिकी विषय पर आधारित कोई शैक्षणिक संस्थान प्रदेश में नहीं है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व, दुधवा नेशनल पार्क समेत कई बड़े वन्य जीव स्थल और चिड़ियाघर होने के बाद भी शैक्षणिक मंच पर इसकी कमी को देखते हुए अब बरेली में प्रदेश की पहली फारेस्ट यूनिवर्सिटी खोलने की कवायद शुरू हो गई है। मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी और इस बाबत जमीन तलाश करने का निर्देश दिया था।
0 टिप्पणियाँ
thanks for comment up