Jaunpur News: शिवानंद ‘भाई श्री’ महाराज की कथा, जानें तारीख और स्थान

जौनपुर में गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा की ध्वनि, नगर में आध्यात्मिक वातावरण को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रसिद्ध कथावाचक शिवानंद ‘भाई श्री’ महाराज का आगमन मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के प्रांगण में हुआ जहां छात्र छात्राओं के साथ प्राचार्य डाक्टर अब्दुल कादिर खान ने उनका भव्य स्वागत किया।

bhai shree,


इस दौरान आगामी श्रीमद्भागवत कथा 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक नगर के बी.आर.पी. इंटर कॉलेज मैदान में प्रतिदिन सायं 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक आयोजित होगी। आयोजन के दौरान प्रतिदिन भंडारे की भी व्यवस्था रहेगी, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे।


कथावाचक शिवानंद ‘भाई श्री’ ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कथा में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को सकारात्मक दिशा देने और आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का सशक्त माध्यम है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ