स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को राहत: बैलेंस खत्म होने पर भी तीन दिन नहीं कटेगी बिजली
स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने नया प्रावधान लागू किया है। अब बैलेंस शून्य होने पर भी तीन दिन या 200 रुपये तक बिजली आपूर्ति जारी रहेगी। इसके अलावा नए स्मार्ट मीटर लगने के बाद 45 दिन तक कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। यह व्यवस्था 2 किलोवाट भार वाले उपभोक्ताओं पर लागू होगी। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शक्ति भवन में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को यह निर्देश दिए। उन्होंने उपभोक्ताओं को पांच स्तर पर एसएमएस अलर्ट देने की व्यवस्था भी लागू करने को कहा। इसके तहत 30% बैलेंस पर पहला, 10% पर दूसरा, बैलेंस खत्म होने पर तीसरा, कनेक्शन कटने से एक दिन पहले चौथा और कनेक्शन कटने के बाद पांचवां संदेश भेजा जाएगा। इसके अलावा रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में बैलेंस निगेटिव होने पर भी बिजली नहीं काटी जाएगी। मंत्री ने डिस्कॉम अधिकारियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, ट्रांसफार्मर बदलने में देरी न करने और ढीले तारों की समस्याओं को जल्द ठीक करने के निर्देश भी दिए।

0 टिप्पणियाँ
thanks for comment up