नई दिल्ली। दिल्ली के कंझावला कांड मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद यह कार्यवाही की गई है। रोहिणी जिले के जिन 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है उनमें दो सब इंस्पेक्टर, चार असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, चार हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल शामिल हैं। घटना के दिन इनमें से छह पीसीआर ड्यूटी पर थे और पांच पीकेट पर थे। इन पुलिसकर्मियों पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप है।
बता दें कि 31 दिसंबर-1 जनवरी के बीच की रात कंझावला की सड़क पर जो कुछ हुआ वो एक बेहद दर्दनाक हादसा था। अंजलि रविवार की रात एक समारोह से अपनी स्कूटी से घर लौट रही थी। तभी उसका एक्सीडेंट हो गया और आरोपी लाश से लटकती कार को करीब 12 किलोमीटर तक दौड़ाते रहे। अब आरोपियों ने यह भी कबूल कर लिया है कि उन्हें कार में लाश लटके होने के बारे में पहले से पता था।
0 टिप्पणियाँ
thanks for comment up