थाना मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को लूट के समान के साथ किया गया गिरफ्तार


अजय साहनी पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियो के रोकथाम के सम्बन्ध में सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तथा क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के कुशल पर्यवेक्षण व निर्देशन में थानाध्यक्ष मुगराबादशाहपुर श्री विवेक कुमार तिवारी मय चौकी प्रभारी सतहरियां उ0नि0 संजय सिंह मय हमराह व थाना मछलीशहर जौनपुर के संयुक्त टीम द्वारा आज दिनाकं 13.01.2023 को दो संदिग्ध शमशाद अहमद पुत्र जमील अहमद निवासी ग्राम बैरमपुर सुवांसा थाना फत्तनपुर जनपद जौनपुर व रोहित कुमार सरोज पुत्र रासमुझ सरोज निवासी ग्राम घुरीपुर सुंवंसा थाना फत्तनपुर जनपद प्रतापगढ़ , प्रतापगढ़ हाइवे से आते हुए प्रतापगढ तिराहे से करीब 08.05 बजे गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से लूट की एक अदद वीवो फोन, आधार कार्ड व 470 रुपये बरामद किया गया। अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध पहले से पंजीकृत मु0अ0सं0 008/2023 धारा 392/411 भादवि थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर में नाम प्रकाश में लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही हैं ।  
बरामदगी
1. एक मोबाइल vivo ।
2. एक अदद आधार कार्ड ।
3. नकद 470 रुपया ।
4. एक अदद मोटरसाइकिल (घटना में प्रयुक्त) अपाचे up70av3657 ।
5. एक अदद पर्स ।
नाम पता अभियुक्त
1. शमशाद अहमद पुत्र जमील अहमद निवासी ग्राम बैरमपुर सुवांसा थाना फत्तनपुर जनपद जौनपुर उम्र 32 वर्ष ।
2. रोहित कुमार सरोज पुत्र रासमुझ सरोज निवासी ग्राम घुरीपुर सुंवंसा थाना फत्तनपुर जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 23 वर्ष।
  अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास  
1.मु0अ0सं0 008/2023 धारा 392/411 भादवि थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर ।
2. मु0अ0सं0 306/2022 धारा 379/411 भादवि थाना मुगगराबादशाहपुर जौनपुर ।
3. मु0अ0सं0 265/2022 धारा 392/411 भादवि थाना मुगगराबादशाहपुर जौनपुर ।

गिरफ्तारी करने वाली टीम
1. श्री विवेक कुमार तिवारी थानाध्यक्ष थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर ।
2. उ0नि0 संजय कुमार सिंह थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर 
3. हे0का0 सुरेश चन्द्र थाना मुगराबादशसाहपुर जौनपुर ।
4. का0 संतोष कुमार यादव थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर ।
5. का0 अभिमन्यु यादव थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर ।
6. का0 रवि प्रकाश यादव थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर ।
7. उ0नि0 सैय्यद हसन जाफर रिजवी थाना मछलीशहर जौनपुर 
8. हे0का0 वेद प्रकाश यादव थाना मछलीशहर जौनपुर ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ