महिला ने संबंध बनाने से किया मना तो युवक ने सरेराह पीटा,मुकदमा दर्ज

अलीगढ़ सासनीगेट क्षेत्र के एक मोहल्ले में महिला ने संबंध बनाने से मना किया तो शौहदे ने सरेराह बेल्टों से पिटाई कर दी। पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया। वारदात के बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्ततीश शुरू कर दी है।एक मोहल्ला निवासी महिला का आरोप है कि उसके फोन पर इलाके का ही एक युवक अश्लील मेसेज करता है। अब आरोपी युवक महिला पर संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। यह बात महिला ने पति को बताई तो आरोपी ने गाली गलौज कर दी। वह महिला घर के बाहर खड़ी थी। आरोप है कि इसी बीच आरोपी युवक आ गया और बेल्टों से मारपीट कर दी। इतना ही नहीं महिला के कपड़े तक फट गए। महिला की चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। खुद को घिरता देख आरोपी धमकी देते हुए चला गया। घर के पास लगे सीसीटीवी में पूरा वाकया कैद हो गया। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़िता की त हरीर पर पुलिस ने आरोपी कोशल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ