मकर संक्रांति पर राशिनुसार करें इन चीजों का दान, हर संकट से मिलेगा छुटकारा

​​​​​​​
हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक मकर संक्रांति का त्योहार माना जाता है। जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। देश के विभिन्न हिस्सों में इसे अलग-अलग नामों से भी जाना जाता है। मकर संक्रांति के दिन स्नान दान का विशेष महत्व है। इस दिन तिल, खिचड़ी सहित कुछ चीजों का दान करने से भगवान सूर्य के साथ मां लक्ष्मी, श्री हरि विष्णु प्रसन्न होते हैं। ऐसे में ज्योतिषविद विमल जैन से जानिए कि मकर संक्रांति के दिन राशि के अनुसार किन चीजों का दान करना शुभ होगा।

इस साल मकर संक्रांति की तिथि को लेकर लोगों के बीच काफी उलझन है। दरअसल, 14 जनवरी को रात 08 बजकर 57 मिनट तक सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में मकर संक्रांति का क्षण 14 जनवरी को पड़ रहा है। लेकिन रात के समय स्नान दान करना शुभ नहीं माना जाता है इसलिए उदया तिथि के कारण 15 जनवरी को मनाना शुभ होगा।

मकर संक्रांति पर करें राशि अनुसार इन चीजों का दान

मेष राशि : इस राशि के जातक सूर्य देव की विधिवत पूजा करें। इसके साथ मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ का दान करें। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

वृषभ राशि : इस राशि के जातक घर में सुख-शांति बनाए रखने और हर क्षेत्र में सफलता पाने के लिए खिचड़ी का दान करें।

मिथुन राशि : इस राशि के जातक मूंग की खिचड़ी दान करें। इससे लाभ मिलेगा।

कर्क राशि : आज कर्क राशि के जातक सूर्य देव को दूध, चावल और तिल मिलाकर अर्घ्य दें। इसके साथ ही गुड़ और तिल का दान करें। ऐसा करने से हर संकट से छुटकारा मिल जाएगा।

सिंह राशि : इस राशि के जातक हर काम में सफलता पाने के लिए तिल और गुड़ का दान करें।

कन्या राशि : इस राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। इसके साथ ही मूंग दाल की खिचड़ी बनाकर दान करें।

तुला राशि : इस राशि के जातक विधिवत सूर्यदेव की पूजा करने के साथ सफेद चीजें जैसे दूध, चंदन और चावल का दान कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि : इस राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन गुड़ का दान करें।

धनु राशि : इस राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन गुड़ का दान करें। ऐसा करने से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मकर राशि : इस राशि के जातक काले तिल के अलावा उड़द की दाल से बनी खिचड़ी का दान करना शुभ होगा।

कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातक जल में तिल मिलाकर सूर्यदेव का अर्घ्य करें। इसके साथ ही तिल और उड़द का दान करें।

मीन राशि : मीन राशि के जातक मकर संक्रांति के तिल और गुड़ का दान करें। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ