वाराणसी। मकर संक्रांति पर्व पर हर साल की तरह शनिवार को भी दशाश्वमेध घाट रोड और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर की ओर जानेवाली गली के सामने स्थित खिचड़ी बाबा के मंदिर पर प्रसाद बंटा। इस मंदिर से प्रसाद पानेवालों की भीड़ लगी रही। हर वर्ग के लोग बाबा के मंदिर से प्रसाद लेने पहुंचते रहे।
अन्नक्षेत्र के इस मंदिर के पुजारी संजय महराज ने बताया कि हमारे परिवार की छठीं पीढ़ी भक्तों की सेवा कर रही है। सब बाबा की कृपा है। हम लोग सिर्फ माध्यम हैं। बताया कि मंदिर में खिचड़ी बाबा की मूर्ति के ऊपर में 70 संतों की मूर्तियां लगी हुई हैं। सभी खिचड़ी बाबा हैं। सनातन रक्षक सेना के चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि खिचड़ी बाबा के दरबार में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। यहां साल के 365 दिन खिचड़ी वितरण होता है। खिचड़ी बाबा सिद्ध संत रहे। उनका आशीर्वाद काशी वासियों पर बना रहता है।
उधर, आशापुर कालोनी में विशालाक्षी देवी मंदिर के महन्त राधेश्याम दुबे व कन्हैया दुबे की अगुवाई में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को राशन वितरण किया गया। राधेश्याम दुबे ने बताया कि मकर संक्रांति पर दान का विशेष महत्व है। अन्न दान करने से उन लोगों की मदद हो जाती है जो धनाभाव में त्योहार ठीक से मनाने की स्थिति में नही है। मकर संक्रांति का त्योहार सबके साथ मिलजुल कर मनाने का दिन है। दान देनेवाला और दान पानेवाला दोनों खुश रहते हैं।
इस अवसर पर राकेश पाठक, श्याम सुंदर तिवारी, रुद्र दुबे, दुर्गा दुबे, ज्योति पाठक आदि रहे। इसके अलावा अन्नपूर्णा मंदिर द्वारा संचालित अन्नपूर्णा ट्रस्ट की ओर से मकर संक्रांति पर काशी में आए श्रद्धालुओं दशाश्वमेध घाट पर मंदिर महंत शंकरपुरी की अगुवाई में भक्तों को खचड़ी व लड्डू वितरित किया गया। सुबह छह बजे से प्रसाद वितरण शुरू हुआ जो देर शाम तक चला। इस मौके पर दिलीप तुलस्यान, रमेश तिवारी, नरसिंह दास, अभिषेक शर्मा व पवन शुक्ला रहे।
0 टिप्पणियाँ
thanks for comment up